राजधानी का पर्यटन अब होगा और भी रोमांचक: दिल्ली में नई रिवर क्रूज
दिल्ली में 2027 के फरवरी महीने से यमुना नदी पर पहली बार मनोरंजन के लिए रिवर क्रूज सेवा शुरू होने जा रही है। यह सेवा सोनिया विहार से जगतपुर के बीच 6-7 किलोमीटर के गोल मार्ग पर चलेगी, जिसमें ईको-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक और सोलर हाइब्रिड नावें होंगी। यह कदम दिल्लीवासियों और पर्यटकों को राजधानी को एक नए नजरिए से जानने का मौका देगा।
पर्यावरण-संरक्षण और आधुनिक सुविधाएं
इलेक्ट्रिक-सोलर क्रूज सेवा को ₹20 करोड़ निवेश के साथ तैयार किया जा रहा है। इसमें वातानुकूलन, बायो-टॉयलेट, सुरक्षा जैकेट, ऑडियो-वीडियो सूचना, और शानदार व्यू जैसे सुविधाएं होंगी। यह परियोजना स्थायी पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ दिल्ली में आखिरी-मील रिवर कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगी।
Support Independent Journalism
We keep news free for you.
Want to support more? 🙏
or scan QR below
Voluntary contribution. No tax benefits.
दिल्ली में यमुना क्रूज से जुड़ी अनूठी बातें
-
दिल्लीवासियों को अब गोवा-मुंबई जैसे क्रूज का आनंद अपनी राजधानी में मिलेगा।
-
यह क्रूज पर्यावरण के लिए पूर्णतः सुरक्षित है।
-
सेवा मानसून छोड़कर करीब 270 दिन चालू रहेगी।
-
टूरिस्ट्स को सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट दी जाएंगी।
-
यह परियोजना नदी की सफाई व पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाई गई है।
ट्रिप की खास बातें ( दिल्ली में नई रिवर क्रूज )
-
क्रूज सोनिया विहार पुस्ते से शुरू होकर जगतपुर (शनि मंदिर) तक पहुंचेगा, और वहीं से वापस सोनिया विहार लौट आएगा।
-
एक क्रूज यात्रा की लंबाई लगभग 6–7 किलोमीटर होगी।
-
टिकट की कीमतें फिलहाल निर्धारित नहीं की गई हैं, लेकिन इसे मध्यम वर्ग के लिए सुलभ बनाया जाएगा।
- शुरुआती चरण में दो क्रूज चलाए जाएंगे, बाद में संख्या बढ़ेगी।