1 जनवरी 2026 से लागू होंगे नए कड़े नियम
सरकार ने 1 जनवरी 2026 से नई दोपहिया वाहन सुरक्षा नियम 2026 नए दोपहिया वाहन सुरक्षा नियम लागू करने का निर्णय लिया है, जिनमें दो बहुत महत्वपूर्ण नियम शामिल हैं: एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) का अनिवार्य होना और हर बाइक के साथ दो BIS-प्रमाणित हेलमेट देना।
ABS क्या है और क्यों जरूरी?
ABS यानी एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम एक ऐसी तकनीक है जो अचानक ब्रेक लगाने पर पहिये के लॉक होने से बचाती है। इससे वाहन फिसलने या दुर्घटना होने के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। पहले यह नियम केवल 125cc और उससे ऊपर के मॉडलों के लिए था, लेकिन अब सभी दोपहिया वाहनों के लिए इसे अनिवार्य किया गया है।
नए दोपहिया सुरक्षा नियमों के प्रमुख फायदे
-
दुर्घटना दर में कमी और भी अधिक सुरक्षा
-
सभी इंजन क्षमताओं के लिए ABS अनिवार्य
-
हेलमेट की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करना
-
सख्त जुर्माने और कड़ी जांच के कारण पालन सुनिश्चित होगा
-
सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना
दो BIS-प्रमाणित हेलमेट जरूरी होंगे
नया नियम नई दोपहिया वाहन सुरक्षा नियम 2026 यह भी कहता है कि बाइक खरीदने पर डीलर को दो BIS-प्रमाणित हेलमेट मुफ्त में देना होगा: एक राइडर के लिए और दूसरा पिलियन के लिए। यह कदम सड़क दुर्घटना में सिर पर लगने वाली चोटों को कम करने के लिए उठाया गया है।
नियमों का उल्लंघन करने पर सजा
नई दोपहिया वाहन सुरक्षा नियम 2026 यदि कोई राइडर या पिलियन हेलमेट नहीं पहनता, या बाइक में ABS नहीं होता, तो उसे ₹2,000 का जुर्माना, या तीन महीने के लिए लाइसेंस निलंबित करने का भी सामना करना पड़ सकता है।
नई नीति से रोड सेफ्टी पर असर
देश में दोपहिया वाहन सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 40% हिस्सेदारी रखते हैं। इसीलिए सरकार ने नई सुरक्षा नीतियां लागू कर सड़क दुर्घटनाओं को कम करने की पूरी कोशिश की है, ताकि सड़कें और यात्राएं सुरक्षित बन सकें।